जैन परिवार मिलन सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजेता कपल। संस्था
अंबाला। छावनी के एक निजी होटल में जैन परिवार मिलन सोसाइटी की ओर से फरवरी माह की पारिवारिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी थीम वेलेंटाइन-डे रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से किया । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जीतू जैन एवं प्रोजेक्ट निदेशक सचिन प्रियंका जैन रहे।
सोसाइटी प्रधान अतुल जैन ने जैन परिवार मिलन के सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विहान जैन, दिव्यम जैन, निमिष जैन, युवांश जैन, परिधि जैन, आरोही जैन, सामरिया जैन, इशिका जैन बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें बलून गेम में विहान जैन एवं कप बैलेंस गेम में याशी जैन विजेता रहे। निशांत नेहा जैन को समय पर आने के लिए समयबद्धता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के प्रधान अतुल अंजली जैन ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभा के निर्देशकों द्वारा वेलेंटाइन सप्ताह पर साहिल जैन व गरिमा जैन को वेलेंटाइन कपल गेम जितने पर बेस्ट वेलेंटाइन कपल से नवाजा। बैठक में प्रधान अतुल जैन, पूर्व प्रधान अमित कुमार जैन, महासचिव शुभम जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, अमित जैन, सुभाष जैन, साहिल जैन, डाॅ. संजीव जैन, समीर जैन, मौलिक जैन, विकास जैन, आलोक जैन, सचिन जैन, पोरस जैन व अन्य मौजूद रहे।