छावनी नागरिक अस्पताल के एक्स-रे रूम में तैनात रेडियोग्राफर से चार दिन पहले मरीज के साथ आए तीमारदार द्वारा हाथापाई की वीडियो सामने आई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक महिला मरीज एक्स-रे करवाने के लिए कमरे के बाहर खड़ी है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर जब रेडियोग्राफर ने प्रतिक्षा के लिए बोला तो उसका पति आ गया और गुस्से में आकर बहस शुरू कर दी। उस समय तो पत्नी अपने पति को समझाकर बिठा लेती है। जैसे ही रेडियोग्राफर उनके अभद्र व्यवहार को देखते हुए उनके दस्तावेज लौटाकर अपने कमरे में जाने लगता है तो व्यक्ति उसके पीछे से हाथापाई करने के लिए बड़ा और धक्का दे दिया। इसी बात पर दोनों में हाथापाई हो गई। तीमारदारों व स्टाफ सदस्यों की भीड़ एकत्रित हो गई। पत्नी अपने पति को समझाते हुए वहां से चली गई। कुछ देर पता चला कि वह प्राइवेट अस्पताल में चले गए। इस बीच रेडियोग्राफर की बाजू में भी चोट आई। रेडियोग्राफर अतुल का कहना था कि हमलावर व्यक्ति की पहचान हो गई है। मेडिकल करवाने के लिए उन्होंने अस्पताल की चौकी से पीआई कटवा दी है और जल्द शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।