फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाल लिए 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डंगडेरियां निवासी विकास के साथ एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी हो गई। शातिर ने उसके खाते से आठ बार में कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उसने एसपी को दी है। शिकायत में विकास ने बताया कि वह चार जनवरी को चौड़मस्तपुर के एटीएम गया था। इस दौरान उसका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसी बहाने वहां मौजूद व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड देखने की बात की और कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसी दिन चार बार में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। उसके अगले दिन चार बार में 40 हजार रुपये और शातिर ने निकाल लिए। इस तरह उसके साथ कुल 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें