अंबाला। अंबाला सिटी के देवी नगर टोल प्लाजा के पास पेंचर होने पर महिंद्रा पिकअप को दुरुस्त करते समय वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। स्टेपनी निकाल रहे जुल्फकार की मौत हो गई। जबकि गाड़ी के नीचे घुसकर काम रहा मोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
सहारनपुर के गांव पठेड़ निवासी तालिब ने बताया कि उसका आम का व्यापार है। वह और यमुनानगर निवासी मोबिन और शहजाद तीनों एक साथ ही काम करते हैं। वह तीनों आम लेकर महिंद्रा पिकअप में सप्लाई कर रहे थे। 30 जुलाई को आम लोड करके पंजाब के लिए चले थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित देवी नगर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो देररात को गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया।
वह नीचे उतर गए और मोबिन गाड़ी से जैक निकालकर गाड़ी के नीचे घुस गया और जुल्फकार पीछे से स्टेपनी उतारने लगा। इतने में वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और घसीटता ले गया। हादसे के बाद जुल्फकार की मौके पर ही मृत्यु हो गई और मोबिन की बाई टांग पर काफी चोट लगी। बिगड़ती हालत को देखते हुए मोबिन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।