अंबाला सिटी के रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में पूजा-अचर्ना करते श्रद्धालु। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। आर्य समाज रेलवे रोड में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन से हुआ। यज्ञोपरांत गुरचरण सैनी ने वैदिक भजन द्वारा नवचेतना का संचार किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप स्नेही एवं भूतपूर्व प्रधानाचार्य, एसए जैन कॉलेज ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वैदिक सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों तथा समाज में सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। आर्य समाज रेलवे रोड के मंत्री एवं पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने भी सभी को नियमित रूप से सत्संग में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुलशन चांदना, डॉ.नरेंद्र गुप्ता, केपीएके विद्यालय की प्राचार्या रेखा भागी, प्रदीप कुमार, पंकज सूरी, एवं अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। संवाद