इंद्री। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रा वंशिका ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय और तमन्ना और तनीषा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी के निर्देशन में इलेक्टोरल क्लब के संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश घासी के नेतृत्व में हुई। डॉ. अनिल ढिल्लों, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. नरेश सिंह, डॉ. अतुल यादव और अनिता मौजूद रहीं। संवाद