फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में सक्रियता दिखाए वैश्य समाज : अशोक बुवानीवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस ऑडिटोरियम में अग्रवाल वैश्य समाज के जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में राज्यस्तरीय स्वाभिमान सम्मेलन हुआ। इसमें कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला बतौर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में समाज लगा हुआ है। समाज के सदस्यों को राजनीतिक क्षेत्र में भी भूमिका निभानी होगी, जिससे कि समाज के लोग विधायक और सांसद बनकर देश की नीतियों में योगदान दे सकें। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए समाज के सदस्यों से सहमति लेते हुए अशोक बुवानीवाला को फिर से समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया।
स्वाभिमान सम्मेलन में विनोद सिंगला कैथल ने इस बात को स्वीकार किया कि लोकसभा और विधानसभा में जो समाज की संख्या में कमी आना उसके लिए समाज के लोग स्वयं जिम्मेदार हैं। इस पर विचार करना बहुत ही जरूरी है। रवि गर्ग ने कहा कि यह हकों की लड़ाई है और इसे लड़ना समाज के सभी सदस्यों का कर्तव्य बनता है। श्रीनिवास गुप्ता और सत्यप्रकाश गर्ग ने कहा कि संगठन का बड़ा महत्व माना जाता है।
विज्ञापन



पूर्व विधायक डीके बंसल की धर्मपत्नी अंजलि बंसल ने कहा कि छावनी को पंजाबी सीट माना जाता था। इस सीट से कोई भी गैर पंजाबी चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। कांग्रेस ने इसे हारी हुई सीट मानकर डीके बसंल को चुनावी मैदान में उतारा था। समाज के लोगों ने अपनी विचारधारा से जुड़े व्यक्ति को विजयी बनाने का काम किया। उसके बाद उन्हें पंचकूला से मैदान में उतारा वे वहां भी विजयी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें