फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सहारनपुर स्टेशन का वैष्णव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीरवार को उत्तर रेलवे के नई दिल्ली-सहारनपुर रेल सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन से वीडियो कांफ्रेंसिंग से अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह, दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डिंपी गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों ने मंत्री को नई दिल्ली-सहारनपुर रेल सेक्शन पर चल रही विकासात्मक परियोजनाओं से अवगत कराया। उन्हें इस रेल सेक्शन पर आने वाले विभिन्न स्टेशनों और वहां मौजूद यात्री सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। रेलमंत्री ने परामर्श दिया कि ये सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जानी चाहिए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि रेलवे चल रही विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा करने और वहां समय से यात्री सुविधाओं संबंधी कार्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनके अनुसार रेलवे मंत्रालय रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें