फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चेचक सहित कई गंभीर बीमारियों के लिए टीकाकरण अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के चलते नवजात से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार से एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसमें चेचक, खसरा, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी सहित कई गंभीर बीमारियां शामिल हैं। इस अभियान के तहत जन्म के बाद से जिन बच्चों का टीकाकरण समय पर नहीं हो पाया हो तो उन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर बच्चों का टीकाकरण करेगी। जिससे समय रहते बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। कई बार जानकारी के अभाव में अभिभावक अपने बच्चों का ठीक प्रकार से टीकाकरण नहीं करते। जिससे कई बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए इस अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों को निर्देश भी दिए हैं। बच्चे का टीकाकरण होने के बाद ही आशा वर्कर को विभाग की ओर से भुगतान किया जाएगा। जन्म से लेकर एक वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए 100 रुपये तो इससे अधिक आयु के बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए 50 रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा और एएनएम की सहायता से संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे भी करवाया है। जिससे ऐसे वंचित बच्चों का पता लगाया जा सके जिनका टीकाकरण नियमित नहीं हुआ है। या फिर उनके अभिभावकों ने किसी कारण बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाया है।
विज्ञापन

-
जन्म के बाद इस प्रकार लगते हैं टीके
जन्म के समय बीसीजी, ओपीवो और हेपेटाइटिस- बी और छह सप्ताह पर ओपीवी पहली पेंटावेलेंट पहली, आइपीवी पहली, रोटा पहली और पीसीवी पहली डोज। इसके अलावा 10 सप्ताह पूरे होने पर ओपीवी दूसरी, पेंटावेलेंट और रोटा की दूसरी डोज और 14 सप्ताह पर आईपीवी दूसरी, पेंटावेलेंट तीसरी, आईपीवी, रोटा तीसरी और पीसीवी की दूसरी डोज और नौ से 12 माह तक जेई पहली, विटामिन ए की पहली खुराक, 16 से 24 माह तक जेई की दूसरी डोज, डीपीटी, ओपीवी, जेई दूसरी लगाई जाती है। पांच वर्ष से छह वर्ष की आयु में डॉपीटी की दूसरी बूस्टर डोज, 10 वर्ष की आयु में टीडी, 16 वर्ष में टीडी का टीका लगाया जाता है।

सीएमओ डॉ. राकेश सहल के निर्देशानुसार इस विशेष टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार से यह टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग बच्चों के माता पिता को भी जागरूक कर रहा है। जिससे किसी भी बच्चे का टीकाकरण अधूरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जश्नप्रीत सिंह, जिला नोडल अधिकारी प्रतिरक्षण व बाल स्वास्थ्य अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें