फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल टावर लगाने पर हंगामा, रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के रेलवे रोड पर घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर लोगो ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। इसके चलते निगम कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवाया और मामला शांत किया। रेलवे रोड क्षेत्र में रहने वाले विजय, परमजीत, राकेश और अन्य ने बताया कि उनके पड़ोसी युवक ने अपने मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू किया है। टावर से निकलने वाले रेडिएशन से आस-पास के लोग बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही टावर तंग गली में लगने से गिर भी सकता है, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भी उन्होंने टावर के लिए बनाए जा रहे अर्थ बॉक्स को भी बंद कराया था। गली पहले ही संकरी है। यहां टावर लगने से एरिया वासी परेशान होंगे।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि बीते शनिवार देर रात को मोबाइल कंपनी के कर्मचारी टावर लगाने का सामान लेकर गली में आए थे। सोमवार को उन्होंने इसकी शिकायत दी जिसके बाद निगम कर्मी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच करने के बाद काम रुकवाया। इधर मकान मालिक का कहना है कि अगर क्षेत्र में टावर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी तो वो अपने घर पर टावर नहीं लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकवा दिया है काम : मनीष
लोगों की शिकायत के आधार पर टॉवर निर्माण के काम को रुकवा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मनीष कुमार, लाइट इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें