फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जालंधर-बठिंडा से वाराणसी के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Thu, 15 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलयात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के लिए रेलवे ने जालंधर कैंट से वाराणसी और बठिंडा से वाराणसी के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। यह जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी।
उन्होेंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04664 जालंधर कैंट से 21 फरवरी को दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन दोपहर 1.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04663 वाराणसी से 25 फरवरी को शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.35 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में लुधियाना, अंबाला कैंट जं., सहारनपुर, मुरादाबाद तथा लखनऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 04530 बठिंडा से 22 फरवरी को रात्रि 9.05 बजे प्रस्थान कर यात्रा के अगले दिन शाम 5 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04529 बनारस से 26 फरवरी को रात्रि 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में रामपुराफूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली तथा लखनऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें