फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट बैंकिंग के जरिये अज्ञात ने सेना कर्मी के खाते से निकाले 28,700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट बैंकिंग के जरिये अज्ञात ने सेना कर्मी के खाते से 28 हजार 700 रुपये निकाल लिए। छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छावनी के तोपखाना की 65 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में तैनात सिपाही रीपन घोष ने बताया कि 12 सितंबर को छावनी रेलवे स्टेशन पर गया था। यहां उसे एक व्यक्ति मिला और उसने फोन करने के लिए मोबाइल लिया। कुछ ही क्षण में वह फोन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए उसके खाते से 28,700 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक द्वारा खाते से रुपये निकलने का मैसेज प्राप्त होने के बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें