अंबाला। गांव मंगलई के निकट बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद साहा निवासी बड़े भाई 16 वर्षीय नितिन को छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गयाज् वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटे भाई देवेश की बिगड़ती हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। हादसा शाम करीब सात बजे हुआ और उस समय बरसात हो रही थी। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। बताया जाता है कि नितिन ने 12वीं की थी और 28 जुलाई को उसका जन्मदिन था। परिजनों को नहीं पता है कि दोनों भाई कहां जा रहे थे।