अंबाला। छावनी के चिड़ीमार मोहल्ला निवासी साइंस कारोबारी करण चौहान ने पिता और दादा की याद में अपने हाथों से भगवान शिव की पांच फीट ऊंची और तीन फीट चौड़ी प्रतिमा बनाई। इस प्रतिमा को बनाने में करण को दो महीने का समय लगा।
करण चौहान ने बताया कि मेरे परिवार की दिल से इच्छा थी कि मैं अपने दादा स्वर्गीय किशनलाल और पिता स्वर्गीय राजेंद्र कुमार की याद में एक भगवान शिव की मूर्ति बनाऊं। इसके बाद उसने भगवान शिव की मूर्ति बनानी शुरू कर दी। आज के दिन करण के परिवार का यह सपना हमारा पूरा हो गया।
इसके बाद बुधवार को करण चौहान ने परिवार के साथ, मित्र गण व स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा छावनी के बाजारों से होते हुए छावनी के स्वर्ग द्वार कहे जाने वाले रामबाग में पहुंची। जहां पर राजपूत चौहान सभा के प्रधान शमी चौहान के परिवार की ओर से भगवान शिव की मूर्ति पूरे विधि विधान के साथ स्थापित की गई। वहीं प्रधान शम्मी चौहान ने बताया कि आज हमें बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के सदस्य करण चौहान ने यह आध्यात्मिक शुभ कार्य किया। इस अवसर पर शशि चौहान, करण चौहान, साहिल चौहान, राजेश चौहान, राहुल, कौशल, ऋषि चौहान, सक्षम चौहान, दिव्यांश चौहान, कुणाल, शिवा, अनुराग, ऋषव और पप्पा चौहान ने मुख्य भूमिका निभाई।