फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में रहेंगे होम क्वारंटीन लोग, सभी मजिस्दों में नमाज भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस विस्तार न ले पाए इसलिए अब होम क्वारंटीन किए गए लोग पुलिस की निगरानी में रहेंगे। खासकर जमात से लौटे लोगों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। ऐसा इसलिए करने का निर्णय लिया गया है ताकि चोरी छुपे भी ये लोग बाहर न निकल पाएं। आदेशों के बावजूद कुछ लोग लगातार इनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी वजह से अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। उधर प्रशासन की ओर से आदेश जाने के बाद सिटी की सभी मजिस्दों में नमाज बंद कर दी गई है। सभी नमाजियों को अपने घर पर नमाज अता करने के आदेश दिए गए हैं। 45 जमातियों की बढ़ी निगरानी दो नए मरीजों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब मजिस्दों में व घरों में होम क्वारंटीन किए गए 45 जमातियों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इनमें कई लोग निजामुद्दीन के मरकस में भी शामिल हुए थे। प्रशासन की ओर से इन सभी जमातियों की पहचान के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। ये जमाती दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तामिलनाडु व हरिद्वार में शामिल हुए थे। होम क्वारंटीन की वजह लगी पाबंदियों की वजह से अब कई लोगों के चुपचाप खिसकने की संभावना है। इसी वजह से इन पर पुलिस को निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। दो छात्र निजामुद्दीन जमात में हुए थे शामिल जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकाारियों को पता चला है कि नेपाल में हुई जमात में दो छात्र भी दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल हुए थे। इनमें एक श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल था। पूछताछ के बाद इन सभी की पहचान हो गई है। इन्हें भी होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही इन पर निगरानी भी बढ़ाई गई है। इन्हें भी न तो घर से बाहर निकलने व न ही किसी से मिलने से साफ मना किया गया है। 882 लोग हैं कड़ी निगरानी में अभी तक प्रशासन की ओर से विदेश व जमात से लौटे 882 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से कई जमातियों को मजिस्दों में क्वारंटीन करने की बात कही जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक 1205 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से 323 का पीरियड़ पूरा हो चुका है। 170 लोगों को अंबाला से बाहर होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें