अंबाला के एनसीसी स्कूल के विजेता छात्र और प्रबंधन। प्रवक्ता
अअंबाला। हरियाणा स्कूल खेलों में एनसीसी स्कूल के छात्रों ने वॉलीबाल में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। अंडर-19 के लड़कों ने वॉलीबाल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया, वहीं अंडर-17 के लड़कों ने वॉलीबाल में कांस्य पदक जीतकर अपना जलवा दिखाया और अपने विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण दिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हिमांशी लोहचब और प्रधानाचार्य डॉ. नितिन गर्ग ने टीम के सभी सदस्यों को उनकी अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।