फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेकाबू स्विफ्ट ने सीमेंट ब्लॉक से टकराने के बाद बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

Thu, 01 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुल्तानपुर रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले सड़क किनारे रखे सीमेंट ब्लॉक को टक्कर मारी और फिर सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए है। महिला की टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला निवासी हरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कपड़े की फेरी का काम करता है। 29 दिसंबर की शाम को वह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अंबाला स्थित दशमेश नगर में अपनी बहन और जीजा राकेश कुमार के घर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे सुल्तानपुर रेलवे फाटक पार कर जीटी रोड चौक पर खड़े थे, तभी बलदेव नगर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें