अंबाला। भतीजों को झगडे़ से छुड़ाने गए चाचा पर करीब दर्जन भर युवकों ने गंडासी, डंडों व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। मामले में थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में किरन ने बताया कि वह गली नंबर दो डेेहा कॉलोनी छावनी का निवासी है। 11 अगस्त की शाम छह बजे वह अपने भतीजों सन्नी व संजू का खेड़ा मंदिर के पास बिरजु और आजाद के साथ झगड़ा हो गया था। जब वह उन्हें छुड़ाने के लिए खेड़ा के पास पहुंचा तो वहां पर बिट्टु, आजाद, भारत, अभी, धीरज, लव, बबल का देव, प्रिंस, बिरजु व सौरभ बिरजु का लड़का मौजूद थे और सन्नी व संजु को मार रहे थे। इसके बाद सभी ने उसे भी जमीन पर गिरा लिया।
इसके बाद मारपीट करने लगे। एक युवक ने उस पर गंडासी, ईंट व डंडों से से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की भीड़ जमा होते देख सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन व अन्य ने घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिरजु, अजाद, बिट्टु, मानव, भारत, अभी, धीरज, लव, भिंडी, देव, प्रिंस व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।