फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिश के चलते चाचा ने भतीजे को डंडे से पीटा, हाथ मे आया फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रंजिश के चलते चाचा ने भतीजे पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिजन इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन

गुलाब मंंडी निवासी राम ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी दादी के साथ रहता है। उसका चाचा मोहन लाल रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते उसका चाचा मोहन लाल आया और उस पर लोहा चोरी करने का आरोप लगाने लगा। जब उसने चाचा को मना किया तो वह तैश में आ गया और डंडा ले आया। आरोपी चाचा ने भतीजे पर डंडे हमला कर दिया। इस हमले में भतीजा घायल हो गया और चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए परिजन ने भतीजे को चाचा से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें