फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे पार्किंग में खड़े हो रहे अनधिकृत वाहन

विज्ञापन
रेलवे की स्टाफ पार्किंग में खड़ी बिना नंबर प्लेट की बाइक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे की स्टाफ पार्किंग का फायदा अनिधकृत वाहन चालक उठा रहे हैं। यह खेल पिछले लंबे समय से चल रहा है, लेकिन ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई न तो आजतक जीआरपी की तरफ से की गई है और न ही आरपीएफ की ओर से।
विज्ञापन

अब स्टाफ पार्किंग के ऐसे हालात हो गए हैं कि वहां खड़े होने की जगह भी नहीं बची। ट्रेनों के माध्यम से सफर करने वाले दैनिक यात्री तो पहले ही यहां अपने वाहनों को खड़ा कर रहे थे, अब बस अड्डे पर पार्किंग खुलने से वहां के दैनिक यात्री भी स्टाफ पार्किंग का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
यहां कुछ वाहन ऐसे हैं, जिन पर धूल-मिट्टी जम चुकी है। ऐसा लगता है मानो यह वाहन कई महीनों से यहां खड़े हैं। वहीं कुछ ऐसे वाहन भी हैं, जिन पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं है। ऐसे में यह लापरवाही स्टेशन की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। रही-सही कसर वीआईपी प्लेटफार्म के नजदीक खड़े हो रहे वाहन पूरी कर रहे हैं, जिन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र के बाहर डेरा
डीआरएम ने जब से रेलवे परिसर में अनधिकृत वाहनों पर शिकंजा कसा है और आरपीएफ के द्वारा लगातार चालान भी किए गए। इसके बाद रेलवे परिसर में काफी सुधार हुआ है, लोग अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसे वाहन चालकों ने आरक्षण केंद्र के बाहर क्षेत्र को अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है। पहले यहां इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आते थे, वहीं अब यहां दिन में ही 20 से 30 कारें खड़ी नजर आती हैं।
अधीक्षक बोले- आरपीएफ को दिया पत्र
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरक्षण केंद्र के पीछे स्टाफ पार्किंग में खड़े हो रहे अनधिकृत वाहनों के लिए आरपीएफ को पत्र दिया था। अब एक बार फिर उन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है, जिससे कि वो स्टाफ पार्किंग में खड़े अनधिकृत वाहनों पर शिकंजा कस सकें।
वर्जन
स्टाफ पार्किंग में रेलवे कर्मचारियों के ही वाहन खड़े हो रहे हैं, बाहरी लोगों के नहीं। अगर फिर भी अनधिकृत वाहन यहां खड़े होे रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी और अनधिकृत वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें