फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रूड़की स्टेशन पर रहेगा ऊना हिमाचल एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने रेलगाड़ी संख्या 04502/04501 ऊना हिमाचल-सहारनपुर स्पेशल को 1 मार्च से हरिद्वार तक चलाने का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर स्पेशल हरिद्वार तक चलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर पर शाम 7.20 बजे आकर शाम 7.25 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 9 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में 2 मार्च से रेलगाड़ी संख्या 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल स्पेशल हरिद्वार से सुबह 4.30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सुबह 6.20 बजे सहारनपुर पहुुंचेगी। सहारनपुर से यह रेलगाड़ी सुबह 6.30 बजे ऊना हिमाचल के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा विस्तार दिए गए मार्ग में यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में रुड़की स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें