फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो युवकों ने किशोर की पीठ पर घोंपा चाकू, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सुंदर नगर में 15 वर्षीय किशोर की मारपीट के बाद पीठ में चाकू मार दिया। दो युवकों ने पुराने झगड़े की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पहले तो हमलावरों ने हरा चारा लेने जा रहे किशोर को सेवा समिति चौक पर रोककर मारपीट की।
विज्ञापन


बाद में किशोर हमलावरों के घर सुंदर नगर गया तो वहां पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में परिजन किशोर को छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पड़ाव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

छावनी की गुलाब मंडी निवासी घायल किशोर ने बताया कि उसे पढ़ाई छोड़ रखी है और पिता ड्राइवरी करते हैं। घर पर एक पशु भी रखा हुआ है और उसे चारा लेने के लिए वह जा रहा था। सेवा समिति चौक पर उन्हीं लड़कों ने उसे दोबारा रोक लिया जिनसे दो माह पहले भी झगड़ा हुआ था। रोकने के बाद मारपीट शुरू कर दी। बाद में अपने घर के बाहर पीछे से चाकू मार दिया। पड़ाव थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


रंजिश में हत्या का

आरोपी गिरफ्तार

अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित निरंकारी भवन के पास 250 किराये के नहीं देने की रंजिश में व्यक्ति से मारपीट करने वाले आरोपी राजपुरा निवासी राहुल उर्फ ड्रम को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 21 अप्रैल 2023 को निरंकारी भवन स्टाफ रोड छावनी पर आरोपी राहुल ने व्यक्ति रोबिन को जान से मारने की नीयत से डंडे व लोहे के कड़े से सिर व टांगों पर वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उपचार के दौरान व्यक्ति ने 7 दिन बाद दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें