महेश नगर पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित रामा पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से जंडली निवासी सुरजीत सिंह को छावनी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
आकाश को भी चोटें आई। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जंडली निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसका भाई सुरजीत सिंह व आकाश टांगरी बांध राणा कॉम्पलेक्स के पास एक दुकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं। 22 फरवरी को निर्माण करने के दौरान देर हो जाने कारण सुरजीत सिंह ने फोन करके बुलाया था और कहा कि वह उसे आकर ले जाए। तीनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
जैसे ही रामा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक महेश नगर की तरफ से आई कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गिरने पर सुरजीत व आकाश को काफी चोटें आई। उपचार के लिए उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से सुरजीत को उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि आकाश उपचाराधीन था।