फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो युवकों ने बाइक से एक्टिवा को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित आर्य गर्ल्स कॉलेज के निकट बाइक सवार दो युवक एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मारकर मौके से भाग गए। हादसे में डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी संतोष रानी गिरकर चोटिल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। इस बीच डायल-112 को भी बुलाया गया था। घायल महिला ने टीम को बताया कि बाइक सवार दो युवक पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेन स्नैचिंग की नीयत से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हालांकि इस संबंध में महिला की तरफ से किसी को कोई शिकायत नहीं दी गई न ही कोई एमएलसी करवाई हुई। रेजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि ऐसे किसी मामले की सूचना नहीं है। लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। महिला संतोष देवी का कहना था कि उनकी बेटी गुरुग्राम से अंबाला आई थी। वह उसे लेने के लिए अंबाला छावनी के बस स्टैंड जा रही थी कि अचानक ये हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें