अंबाला। शहजादपुर के शिव मंदिर के पास से छह दिन पहले चुराई गई बाइक सहित दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। दोनों अंबाला कैंट के सुभाष पार्क के बाहर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे उसी समय इन्हें पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की पहचान शहजादपुर के पतरेहड़ी गांव निवासी अमित उर्फ सेठी व मुकंदपुर गांव निवासी हरिपाल उर्फ पुपू के रूप में हुई। हाउसिंग बोर्ड के चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है इन युवकों पर पहले भी चोरी की 3-4 मामले दर्ज है। दोनों युवक नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने लगे। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक देखकर रोकने का प्रयास किया तो ये भागने लगे तभी पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया गया। दोनों को वीरवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद