फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ मैदान की बाउंड्री पर लगी शीट चोरी करते दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित कैप्टा गोल्फ मैदान की बाउंड्री पर लगी लोहे की शीट चोरी कर रेहड़ी में रख रहे दो युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। तोपखाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तोपखाना बाजार को दी शिकायत में हवलदार साबीर ने बताया कि वह दो कोर इंजीनियर रेजिमेंट में एक साल से गोल्फ मैदान कैप्टा कैंट में बतौर स्टोर कीपर तैनात है। मंगलवार को वह गोल्फ मैदान में पेट्रोलिंग कर रहा था तो उसने देखा कि गोल्फ मैैदान के अंदर दो युवक रिक्शा रेहड़ी लिए हुए थे। गोल्फ मैदान की बाउंड्री पर लगी पीएसपी लोहे की शीट चोरी कर रेहड़ी में रख रहे थे। यह देख उसने तुरंत नायक गुरप्रीत सिंह को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने भागकर पीएसपी शीट चोरी कर रहे युवकों को काबू कर लिया। हवलदार ने आर्मी पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद गोल्फ मैदान में आर्मी पुलिस के दो कोर के जवान मौके पर आए। आर्मी के पुलिस के जवानों ने दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम नजरुल शेख निवासी गांव चार काबिलपुर जिला मुरसिदाबाद पश्चिम बंगाल व दूसरे आरोपी ने अपना नाम सूरज कुमार निवासी तोपखाना परेड अंबाला कैंट बताया। इसके बाद मौके पर पहुंची तोपखाना पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें