फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेंट कर रहे दो युवकों को लगा करंट, दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

Thu, 21 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। पेंट कर रहे दो युवकों को अचानक करंट लग गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को बराड़ा के योगी मोहल्ला निवासी करीब 22 वर्षीय गौरव और बराड़ा गांव निवासी गुलजार मुख्य बाजार में दोसड़का रोड स्थित गोगा माड़ी के पास एक भवन में पेंट कर रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे पेंट करते समय दोनों को अचानक करंट लग गया और वह गिर गए। दोनों को आसपास के लोगों ने बराड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया जबकि गुलजार की गंभीर हालत के चलते उसे एमएम अस्पताल मुलाना भेज दिया गया। बराड़ा के एएसएमओ डॉ. बीरबल ने बताया कि अस्पताल में जब युवक को लेकर आए तो उसकी मौत हो चुकी थी, वहीं जानकारी के अनुसार गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था, उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है और उसकी मां किसी तरह मेहनत मजदूरी कर घर का गुजारा चला रहीं थीं। घर में उसकी मां, बड़ी बहन और छोटी बहन हैं। चौकी प्रभारी विश्वबंधु ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें