संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पंजाब के अंदाना से अपनी मां के साथ अंबाला आई दो वर्षीय बच्ची गुरविंद्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गुरविंद्र की मां सीमा ने बताया कि उसके पास एक ही बेटी है। बीते दिनों ही वह अपनी बेटी के साथ अपनी बहन के घर अंबाला शहर की रविदास माजरी आई थी। गत दिवस उसकी बेटी की तबियत बिगड़ गई। इस परउसे दवाई भी दिलवाई थी।
इसके बाद शनिवार सुबह सात बजे अचानक गुरविंद्र कौर की हालत खराब हो गई। इस पर गुरविंद्र को परिजन शहर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने गुरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार बच्ची गुरविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर बच्ची की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।