फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेड से नीचे गिरकर दो वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गीता नगरी इलाके में बीती रात लगभग 9 बजे एक हृदयविदारक हादसे में दो साल के बच्चे की मौत हो गई। पिता अजय तिवारी ने बताया कि उनका बेटा गिरीश तिवारी घर में खेल रहा था, तभी अचानक बेड से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के अचानक इस दुनिया से चले जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता अजय तिवारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरी कॉलोनी में शोक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें