फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमाचल से आए दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर से चरस सहित  पकड़े गए नशा तस्कर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। हिमाचल से चरस की तस्करी तेज हो गई। तस्कर ट्रेनों के माध्यम से चरस को गोवा और मुंबई में सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। सीआईए की ओर से पकड़े दो तस्करों से प्राथमिक पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कुल्लू हिमाचल निवासी नूप राम और भीमी राम के तौर पर हुई। दोनों के कब्जे से लगभग 10 लाख 75 हजार रुपये की दो किलो 326 ग्राम चरस जब्त की गई है। शुक्रवार रात को सीआई ने पहले आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे रेस्ट हाउस के बाहर से काबू किया।
राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर जब आरोपी की तलाशी ली गई तो जींस की पेंट से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड व 500 रुपये नगद बरामद हुए। इसके बाद जब पिट्ठू बैग को खोलकर चेक किया तो बैग के अंदर से खाकी पैक्ट टेप में लिपटा हुआ मिला जोकि सूंघने, देखने व अनुभव के आधार पर नशीला पदार्थ चरस होना पाया गया। चरस का वजन 1 किलो 112 ग्राम हुआ। इसी प्रकार दूसरे आरोपी को रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने रखे सेना के टैंक के नजदीक से काबू किया गया।
विज्ञापन

आरोपी भीमी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 700 रुपये नगद बरामद हुए। वहीं पिट्ठे बैग की जांच करने परे इसके अंदर मिले पैक्ट से एक किलो 214 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया और यहां से उनका पांच दिन का रिमांड मंजूर हुआ है।
वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग ठिकानों से दो तस्करों को पकड़ा गया जोकि हिमाचल से चरस लेकर आए थे। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि इस मामले में उनका एक तीसरा साथी भी है जो उन्हें चरस लाकर देता है और इसकी सप्लाई महानगरों में करते हैं। पहले भी ये लोग कई बार नशा लेकर मुंबई,गोवा आदि जगहों पर जा चुके हैं। रिमांड के दौरान इनके अन्य सहयोेगियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

विलायती राम, प्रभारी सीआईए, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें