फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खरीदी दो स्कूली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में सेवा संभालने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु घरों के रख-रखाव सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर दिए हैं। शिक्षण संस्थानों का कायाकल्प करने के साथ विद्यार्थियों को दी जाने वाले सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को संसाधन देने के लिए हरियाणा कमेटी ने वीरवार को दो स्कूली बसें खरीदी। बसों को खरीदने की जिम्मेदारी हरियाणा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल व कार्यकारिणी सदस्य टीपी सिंह सहित उपसचिव अमरिंदर सिंह, सुपरवाइजर गाडियां जगजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब पातशाही दसवीं के मैनेजर हरभजन सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि हरियाणा कमेटी ने सेवा संभालने के बाद शिक्षण संस्थानों के कायाकल्प की योजना तैयार की थी। इसके अलावा संस्था ने शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के साथ विद्यार्थियों को सुविधाएं देने की भी घोषणा की थी। इसके मद्देनजर श्री दशमेश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कपाल मोचन के लिए 52 सीटों वाली दो स्कूली बसें खरीदी गई हैं। प्रत्येक बस की कीमत 23-23 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जरूरत की प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य टीपी सिंह ने अन्य पदाधिकारियों की टीम के साथ शाहपुर गांव में बन रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब मिशन के भवन का निरीक्षण किया और नीचे के स्थान पर मिट्टी डालने के आदेश दिए। इस दौरान प्रिंटिंग प्रैस के नए भवन का अवलोकन भी किया गया। कार्यकारिणी सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि हरियाणा कमेटी ने भवन में चल रही श्री गुरुबाणी प्रिंटिंग प्रैस के लिए आधुनिक मशीनें लगाने की योजना बनाई है। इस के तहत जुलाई माह में यहां आधुनिक नई मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी और इसके बाद संस्था के अधीन गुरुद्वारा साहिबान की स्टेशनरी, संस्था के लिए साहित्य एवं अन्य जरूरी सामग्री का प्रकाशन यहां से शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें