अंबाला सिटी। बुधवार को कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.65 फीसदी हो गया। वहीं राहत की बात यह है कि दो मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में 10 सक्रिय मामले रह गए हैं। जिन पर स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रखे हुए है ताकि कोरोना का फैलाव न हो सके। दूसरी ओर, टीकाकरण का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के अनुसार 21 लाख 16 हजार 278 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 10 लाख 57 हजार 672 लोगों को पहली तो 10 लाख 24 हजार 028 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।