अंबाला। ट्रेनों की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों हादसे अलग-अलग जगह पर हुए। मौके पर पहुंच जीआरपी ने दोनाें शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया है।
पहले मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी के मुख्य सिपाही करनैल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग 4 बजे बाजीगर बस्ती के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। मृतक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है जोकि देखने से आसपास के क्षेत्र का प्रतीत होता है। दूसरे मामले की जानकारी देते अंबाला सिटी जीआरपी चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सिटी और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष है। उसकी दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में जे का निशान बना हुआ है।