अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहला हादसा अंबाला-दुखेड़ी रेल खंड पर तो दूसरा केसरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली थी कि दुखेड़ी स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के पास मिले दस्तावेज से उसकी शिनाख्त बिहार निवासी अखिलेश कुमार के तौर पर हुई। वहीं दूसरे मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने नारायणगढ़ के भरेड़ी कलां गांव निवासी विनोद कुमार के तौर पर हुई है जोकि खेतीबाड़ी का काम करता था। जीआरपी थाने में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि वो मानसिक तौर पर परेशान रहता था। वीरवार को भी वो बिना बताए घर से निकल गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वो ट्रेन की चपेट में आ गया है। वहीं हादसा स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी जीआरपी ने जब्त की है।