अंबाला। विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों ने अलग-अलग मामलों में 77.21 लाख की धोखाधड़ी की थी। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पहले मामले में सीवन माजरा गांव निवासी गुरबचन सिंह से 20 लाख 21 हजार रुपये ठगने के मामले में जगाधरी निवासी रमनदीप सिंह को काबू किया। दूसरे मामले में नग्गल के सुलखनी गांव निवासी अमर सिंह से 57 लाख की धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी सुलखनी गांव निवासी अमर सिंह को काबू कर लिया। संवाद