फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रधान पद के लिए दो-दो नामांकन, छह को ले सकेंगे वापस

विज्ञापन
सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन करते हुए प्रत्याशी।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। रविवार और सोमवार को 46 नामांकन पत्र आए। सोमवार को ही नामांकन पत्रों की जांच की गई और सभी के नामांकन सही पाए गए। चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। दोनों पक्षों से 23-23 नामांकन आए हैं। एसोसिएशन में प्रधान, उपप्रधान दो, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए दो-दो और बाकी पदों के लिए एक-एक नामांकन आया है। अब 6 अगस्त को नामांकन वापस ले सकेंगे। चुनाव में वैध 422 मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह चुनाव सामुदायिक केंद्र सेक्टर-10 में होंगे। सेक्टर-10 की बात करें तो सेक्टर-10 पुराने सेक्टरों में से एक है। बीते कुछ माह पहले एसोसिएशन का कार्यकाल खत्म हो गया था। अब दोबारा एसोसिएशन का चुनाव करवाया जा रहा है।



ये रहेगा चुनावी शेड्यूल
-नामांकन की वापसी- छह अगस्त, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।

-चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे-आठ अगस्त, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।

-उम्मीदवारों की सूची-10 अगस्त, सुबह 11 बजे।

-मतदान होगा-तीन सितंबर, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक।
-मत पत्रों की गणना एवं परिणाम-तीन सितंबर रविवार को मतदान के तुरंत बाद।

कोट्स
वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है। दोनों पक्षों से 23-23 कुल 46 नामांकन आए हैं। प्रधान पद के लिए दो-दो नामांकन आए हैं, जबकि बाकी सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन आया है। नामांकन की पड़ताल भी कर ली गई है, सभी नामांकन सही पाए गए हैं। अब छह अगस्त को नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश चंद्र गुप्ता, चुनाव प्रशासक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें