अंबाला सिटी। कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में कोरोना के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं चार मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद जिले में 16 सक्रिय मामले हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक कोरोना संक्रमित पर नजर रखी जा रही है। कोरोना के संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, उनके भी सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भी स्वयं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं जो भी मरीज सामने आए हैं उनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। जहां उनको उपचार दिया जा रहा है।