फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी विभागों में जांचा लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के रविवार को दो नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जनता के साथ सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए थे कि वह अपने कार्यालय में भी पानी जमा न होने दें। अगर इस बीच किसी भी सरकारी कार्यालय व पुलिस चौकी से जमा पानी में लारवा मिल जाता है तो उनके चालान काटने में भी किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस चौकी व थानों में खड़े कंडम वाहनों की भी जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान मॉडल टाउन चौकी में पानी जमा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस पानी को मौके पर ही खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। विभाग न केवल मॉडल टाउन चौकी, बल्कि डीएफएसी कार्यालय व अन्य सरकारी विभागों को भी जांचा। इस दौरान जहां पानी जमा मिला उनको स्वयं भी खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रविवार को दो मामलों की हुई पुष्टि 173 पहुंचा आंकड़ा
जिले में डेंगू से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या 173 पहुंच गई है। वहीं लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस ओर तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। इससे कि भविष्य में डेंगू के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की जा सके। सीएमओ कुलदीप सिंह ने बताया कि लारवा जांच को लेकर विभाग आगे भी ऐसे ही अभियान को जारी रखेगा।
विज्ञापन

यह बोले सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है, जोकि इन्फेक्टिव ऐडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 5-6 दिन बाद आते हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां बरतकर इससे बचाव किया जा सकता है। डेंगू बुखार के लक्षण में एकदम से तेज बुखार आना, सिर के अगले हिस्से में बहुत तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द, आंखों की मूवमेंट में परेशानी आदि शामिल है। वहीं इससे बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भर दें, हैंड पंप के आसपास सीमेंट से पक्का फर्श व नाली बनवाएं, तालाबों, कुओं व अन्य जलाशयों आदि में गंबुजिया मछली डालें व अन्य उपाय भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें