फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रास्ते से कार हटाने की रंजिश के चलते दुकान में घुसकर दो व्यक्ति से की मारपीट

Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। रास्ते से कार हटाने की रंजिश के चलते 15 से 20 बदमाशों ने डंडे व रॉड से कार वॉश की दुकान में घुसकर दुकानदार व एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की। घायल अभिषेक ने हमलावरों के साथ पिस्टल होने के भी आरोप लगाए। मुलाना थाना पुलिस ने हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल सुहाना गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि मारकंडा कार वॉश के नाम से एमएम मुलाना में किराये पर दुकान ली हुई है। एक सप्ताह पहले पलवल के रहने वाले हर्ष को कार रास्ते में न लगाने के लिए बोला था ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो। उस समय आरोपी ने धमकाया था कि वह कार वहीं लगाएगा। इसी बात की रंजिश के चलते 9 दिसंबर को 15 से 20 लड़के अपनी कार व बाइकों पर आए थे। आते ही हमलावरों ने दुकान में डंडों व रॉड से मारपीट की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो हमलावर शेखर व वैभव शर्मा ने हाथ में पिस्टल ली हुई थी। डंडों से हमला करने के बाद दुकान के मालिक नोहनी निवासी राजेश वर्मा से भी मारपीट की थी। घायल अभिषेक ने मुलाना निवासी भरत मलिक, कलालटी गांव निवासी शेखर वालिया, वैभव शर्मा उर्फ पल्टू, कर्ण, पलवल निवासी हर्ष, विशाल उर्फ विशु आदि पर अपने साथियों संग मिलकर मारपीट करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें