फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बब्बर गैंग के दो सदस्य, आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-2 के पुलिस दल ने मुलाना में पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट की घटना का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों को साउदी अरब के बब्बर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को दो अवैध पिस्तौल, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान थाना मुलाना के गांव डुलियानी निवासी साहिल व गांव जामल माजरा निवासी मोनू उर्फ गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों में से मोनू साउदी अरब गया था, जहां उसका संपर्क बब्बर गैंग से हुआ। उन्होंने उसे भारत भेजा और कहा कि यहां पर वसूली का काम करे। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश में एक लिंक भी दिया, जहां से उसे आसानी से हथियार मिल गए। इसके बाद आरोपियों ने मुलाना में ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हथियारों की सप्लाई का कार्य भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


यह दी गई थी शिकायत
शिकायतकर्ता गांव धनोरा के निवासी रवि कुमार ने थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार 18 फरवरी को गांव धनोरा के पास एचपी भारती पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार दो युवकों ने रुपये लूटने की नीयत से उस पर फायर किया। शिकायत पर पुलिस ने थाना मुलाना में केस दर्ज कर जांच सीआईएस-2 को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें