फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में झड़प के बाद पुलिस फायरिंग में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। इसकी सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस को भी फायर खोलना पड़ा और दो युवक पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान सिविल अस्पताल में वाटर कैनन के साथ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात तक सिविल अस्पताल में स्थिति तनावग्रस्त रही। इस मामले में पुलिस ने पांच से छह युवकों को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते शनिवार देर रात एक गुट के युवकों ने दीना की मंडी में पहुंचकर चौक पर हवाई फायर कर दूसरे गुट के युवकों को ललकारा। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वे युवक वापस चले गए। थोड़ी देर बाद दीना की मंडी के युवकाें का गुट हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचा और वहां उन्होंने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसकी सूचना जब पुलिस की लगी तो इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि उन्हें देखकर बाइक सवार कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे और जाते-जाते उन्होंने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायर करना पड़ा, जिसमें दो युवक सुमित और राजकुमार घायल हो गये। राजकुमार के हाथ में और सुमित की जांघ पर गोली लगी। दोनों घायलों को कैंट सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उधर, पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने काटा बवाल
युवकों के घायल होने की सूचना पर उनके परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच और उन्होंने वहां जमकर बवाल काटा। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस को विरोध किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना वजह युवकों पर फायर किया है। इस दौरान वहां स्थिति तनावग्रस्त रही। जिसके चलते विभिन्न थानों के एसएचओ और पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया। सीआईए की टीम और वाटर कैनन वैन भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों को रेफर करने पर बिगड़े डीएसपी
सिविल अस्पताल में घायलों को चंडीगढ़ रेफर करने की तैयार की जा रही थी। इस पर डीएसपी रामकुमार भड़क गए। उन्होंने पीएमओ से फोन पर तुरंत बात कर कहा कि अस्पताल में सर्जन मौजूद हैं तो दोनों युवकों को चंडीगढ़ रेफर क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की और मामला बहुत गंभीर है। लिहाजा उनका यहीं इलाज किया जाए, अन्यथा वह गृहमंत्री से शिकायत करेंगे। इसके बाद दोनों घायलों का अस्पताल में सर्जन की निगरानी में इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अचानक युवकों ने पुलिस पर पहले फायरिंग की। जवाब में पुलिस को भी फायर करना पड़ा और इसमें दोनों घायल हुए। इस मामले में जांच चल रही है। - रामकुमार, डीएसपी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें