अंबाला। छावनी के स्टाफ रोड और अंबाला सिटी के रामदास नगर में रहने वाली दो युवतियां लापता हो गई। दोनाें शिकायतों में आरोप युवकों पर लगे हैं। पहले मामले की जानकारी देते हुए स्टाफ रोड पर किरायेदार के तौर पर रहने वाले पिता ने बताया कि वो मूलरूप से जालंधर के रहने वाली हैं और यहां काम के चक्कर में स्टाफ रोड पर रहते हैं। 31 मार्च को रात लगभग 9.15 पर उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई और वापिस नहीं आई। पिता ने शिकायत में लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा नाम युवक पर शक जताया। दूसरे मामले में रामदास नगर निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री डीएवी काॅलेज जगाधरी गेट में पढ़ने गई थी और इसके बाद वापिस नहीं आई। उसे जानकारी मिली है कि उसकी लड़की को सलमान नाम का युवक बहला-फुसला कर ले गया है जोकि उसके कॉलेज में ही पढ़ता है। संवाद