अंबाला। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 172 ग्राम 432 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीआईए-1 की टीम ने मनमोहन नगर के पास से अमृतसर निवासी दीपक को 101 ग्राम 2 मिलीग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपी नशे की खेप सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। वहीं, सीआईए-2 ने अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित बांदरी वाला बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दिगंबर उर्फ रोहित को 71 ग्राम 430 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से नशा सप्लाई नेटवर्क और संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद