फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जागरण की तैयारी कर रहे युवक पर दो दर्जन लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दुर्गा नगर इलाके में शुक्रवार की रात माता रानी के जागरण की तैयारी में व्यस्त एक 24 वर्षीय मजरूब पर करीब दो दर्जन युवकों ने लाठी, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके दोस्त उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल को आठ अलग-अलग जगहों पर गहरी चोटें आई है। पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों सहित दर्जनभर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल मजरूब ने बताया कि वह एक प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ गली में माता रानी के जागरण की तैयारियों में हाथ बंटा रहा था इसके बाद जब वह खाना खाने के लिए अपने घर की तरफ जाने लगा तो अचानक दो बाइक सवार ने छह लड़कों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। भागते समय एक बदमाश की बाइक मौके पर भी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें