मुलाना। गांव साबांपुर से अज्ञात चोरों ने पशुपालक की करीब डेढ़ लाख रुपये की दो दुधारू भैंसें चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा ढका होने के कारण साफ नहीं दिखाई दे रहा है। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। हेमराज ने बताया कि 17 फरवरी की रात उनके बाड़े में हर रोज की तरह सात पशु बंधे हुए थे। वहां उनके पिता मेवा सिंह सोये हुए थे। उन्होंने सुबह जाकर देखा तो बाड़े से दो दुधारू भैंसें चोरी थी, जबकि अन्य पशु वहीं बंधे थे। उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद