फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीच-बचाव करने गए दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कंबासी गांव में दो पक्षों का झगड़ा शांत कराने गए दो भाइयों पर हमला हो गया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अंबाला कैंट के धवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित मंजिंद्र सिंह (26) ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह और उसका भाई जसविंद्र घर के बाहर खड़े थे। तभी उन्होंने देखा कि पड़ोस में कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। जब दोनों भाई बीच-बचाव करने बढ़े, तो पीछे से आए गांव के ही जोगा सिंह और इंद्रपाल सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। इंद्रपाल ने जसविंद्र का गिरेबान पकड़कर थप्पड़-मुक्के बरसाए, वहीं जोगा सिंह ने मंजिंद्र की टांग पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोकने की धारा 126(2), मारपीट करने की धारा 115(2), खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धारा 118(1) और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें