फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से सामान चोरी के मामले में दो काबू एक अन्य चोरी की वारदात सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ागढ़ स्थित खेत में बने ट्यूबवेल से सामान चोरी के मामले में सीआइए नारायणगढ़ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य चोरी की वारदात को भी कबूला। शिकायतकर्ता हरमनजीत सिंह निवासी गांव बड़ागढ़ ने चार मार्च को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि तीन मार्च को किसी अज्ञात ने गांव बड़ागढ़ स्थित उसके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की खिड़की उखाड़कर स्टार्टर, केबल तार व ग्रिफ चोरी कर लिए थे। सीआइए नारायणगढ़ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंधबाज व शंटी उर्फ जुंजल निवासी बंगाला बस्ती गांव रायपुररानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक अन्य मामले में ईश्वर पाल निवासी गांव पतरेहड़ी के 17 व 18 मार्च की रात को गांव पतरेहड़ी में स्थित उसके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर स्टार्टर, केबल तार व ग्रिफ चोरी कर लिए थे। जिसमें शहजादपुर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें