अंबाला। छावनी के शाहपुर गांव पर नेशनल हाईवे के नजदीक नाका लगाकर पुलिस ने दो एक्टिवा सवार नशा तस्करों को काबू किया। नशा तस्करों की पहचान बंगाली मोहल्ला निवासी विशाल धीर और लालकुर्ती बाजार निवासी वंश के तौर पर हुई। आरोपियों से 301 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जोकि उन्होंने एक्टिवा की डिग्गी में रखी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ पड़ाव थाने में मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद