अंबाला सिटी। पटेल रोड स्थित दुकान से नकदी व मोबाइल चुराने वाले दो आरोपी सिटी की डेहा कॉलोनी निवासी यश व सुमित को पुलिस ने काबू कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से नकदी व दो मोबाइल भी बरामद कर लिए। इस मामले में शिकायतकर्ता सिटी के जोगीवाड़ा निवासी विक्रमजीत ने बताया कि 6 फरवरी की रात को सिटी के पटेल रोड स्थित उसकी दुकान से अज्ञात ने नकदी व मोबाइल चोरी कर लिए थे।