फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के मामले में करनाल और कैथल के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में राजीव निवासी सेक्टर-10 थाना सेक्टर-9 अंबाला ने 18 मई को थाना शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार आरोपी धर्मवीर, विजय, रोहित, मनदीप, बिट्टू व एक महिला ने उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर एक बड़ी रकम हड़प कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी गांव अंगौद थाना निसिंग जिला करनाल और मनदीप निवासी सीता नगर कलायत थाना जिला कैथल के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें